दोभाषिया सेवाएँ

आपके पास मुफ्त में दोभाषिया सेवाओं के साथ-साथ अमेरिकी सांकेतिक भाषा का भी अधिकार है। आप इन सेवाओं को 24 घंटे, सप्ताह में सात दिन प्राप्त कर सकते हैं।

आपकी चिकित्सा संबंधी मुलाकात में पेशेवर दुभाषिये का उपयोग करना बेहतर है। आपको अनुवाद करने के लिए मित्रों, परिवार या बच्चों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

दोभाषिया सेवाओं का उपयोग कैसे करें

Interpreter1-888-839-9909 (TTY 711पर मैंबर सर्विसिज़ को कॉल करें। मैंबर सर्विसिज़ दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन, छुट्टियों सहित, उपलब्ध है।

व्यक्तिगत दोभाषिया सेवाओं के लिए, हमें बताएं:

  • कौन: क्या यह मुलाकात आपके लिए है, या आपके बच्चे के लिए है? 
  • क्या: आप किस तरह के डॉक्टर को देख रहे हैं? क्या आप एक पुरुष या महिला दुभाषिया चाहते हैं?
  • कब: आपकी मुलाकात का समय क्या है? आप दुभाषिये की वहां उपस्थिति कब चाहते हैं?
  • कहाँ: आपकी मुलाकात कहाँ है?  पता क्या है?  क्या कोई विशिष्ट इमारत है?
  • क्यों: मुलाकात किस लिए है? फॉलो अप? परामर्श? चिकित्सा के लिए?

समय पर दोभाषिये की सहायता की आवश्यकता है?

  • हमें अपनी मुलाकात से कम से कम 10 व्यावसायिक दिन पहले कॉल करें। हमें जितना अधिक समय मिलेगा, आपके लिए एक दुभाषिया खोजने की संभावना उतनी अधिक होगी।
  • सटीक और पूर्ण जानकारी प्रदान करें। 
  • यदि आपके मुलाकात में परिवर्तन होता है तो कृपया 1-888-839-9909 (TTY 711) पर मैंबर सर्विसिज़ को कॉल करें। मैंबर सर्विसिज़ दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन, छुट्टियों सहित, उपलब्ध है।

 

आपकी भाषा और प्रारूप में दस्तावेज़

आप जिस भाषा या स्वरूप में चाहें उसमें सदस्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि बड़े प्रिंट या ऑडियो में।

अपनी भाषा या प्रारूप में दस्तावेज़ के लिए कैसे पूछें
1-888-839-9909 (TTY 711) पर अपनी भाषा / प्रारूप में दस्तावेज मांगने के लिए मैंबर सर्विसिज़ को कॉल करें। मैंबर सर्विसिज़ दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन, छुट्टियों सहित, उपलब्ध है।
 

शिकायतें

आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं यदि:

  • आपको लगता है कि आपको सेवाओं से इसलिए वंचित किया गया था क्योंकि आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं
  • आपको एक दुभाषिया नहीं मिला
  • आपके पास दुभाषिये के बारे में शिकायत है
  • आपको अपनी भाषा या प्रारूप में जानकारी प्राप्त नहीं हो रही
  • आपकी सांस्कृतिक आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जा सका है

अपनी भाषा में शिकायत कैसे दर्ज करें

Phoneशिकायत दर्ज करने के चार तरीके हैं:

  1. 1-888-839-9909 (TTY 711) पर मैंबर सर्विसिज़ को कॉल करें
  2. पर ऑनलाइन फाइल करें
  3. इन्हें लिखें: Member Services Department 
    1055 W. 7th Street, 10th Floor
    Los Angeles, CA 90017
  4. 213-438-5748 पर फ़ैक्स भेजें